फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप कर रहे हैं आर्किटेक्चर की प्रवेश परीक्षा की तैयारी तो जरूर पढ़े...

Mon, 21 Jan 2019 12:19 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) ने सत्र 2019-20 में देश के सर्वश्रेष्ठ आर्किटेक्चर संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (नाटा) का नोटिफिकेशन रविवार को जारी कर दिया। इस बार से यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित कराई जाएगी। पहली परीक्षा 14 अप्रैल को होनी है और दूसरी सात जुलाई को होगी।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन के मुताबिक पहली परीक्षा के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं 24 जनवरी से 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जबकि सात जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए 12 जून तक आवेदन करने का मौका मिलेगा। इस बार काउंसिल ने शैक्षिक अर्हता के कई बिंदु भी बदले हैं। वही छात्र नाटा के लिए आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से 12वीं की हो। इसमें भी 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा वाले छात्र भी आवेदन नहीं कर पाएंगे। अभी तक इसमें सभी को मौका मिलता था। बता दें कि नाटा के जरिये देशभर के 353 से ज्यादा कॉलेज अपने यहां संचालित होने वाले बीआर्क (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) के कोर्स में दाखिला लेते हैं। इसमें कानपुर के दो कॉलेज सहित उत्तर प्रदेश के 34 कॉलेज शामिल हैं।


 
विज्ञापन

नाटा में दो पेपर होंगे। पहले में मैथमेटिक्स और जनरल एप्टीट्यूड सेक्शन से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सभी मल्टीपल च्वाइस प्रश्न होंगे। परीक्षा ऑनलाइन होगी। दूसरे पेपर में दो प्रश्न होंगे। यह ड्राइंग बेस्ड परीक्षा होगी। इसमें अभ्यर्थियों को ए-4 साइज की शीट दी जाएगी। इसमें छात्रों को चित्र बनाना होगा। पेपर-1 का प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। इस तरह से पेपर-1 120 अंकों का होगा, वहीं पेपर-2 80 अंकों का होगा। दोनों पेपर को हल करने के लिए कुछ 180 मिनट दिए जाएंगे। प्रत्येक पेपर के लिए 90 मिनट का समय होगा। इसमें काउंसिल पेपर-1 में कुछ समय घटाने पर विचार कर रही है जबकि पेपर-2 का समय बढ़ाया जा सकता है। जल्द ही इसके लिए भी आदेश जारी हो जाएगा। परीक्षा में कुल पूर्णांक में 25 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य है।

आर्किटेक्चर काउंसिल इस बार से एडमिशन के लिए सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी में है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर ही छात्रों को कॉलेज अलॉट हो सकेंगे। छात्रों को अलग से किसी आर्किटेक्चर कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई नहीं करना पड़ेगा। अभी तक छात्रों को नाटा क्वालीफाई करने के बाद अलग-अलग कॉलेजों में भी एडमिशन के लिए आवेदन करना पड़ता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें