फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेमीफाइनल में पहुंचे नेशनल और रोलैंड क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सत्यवीर गुप्ता स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नेशनल क्लब और रोलैंड क्लब ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। स्पोर्टिंग यूनियन क्रिकेट क्लब की ओर से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध क्लबों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में नेशनल ने सदर्न को 83 रन से और रोलैंड ने स्काई क्लब को 82 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए नेशनल क्लब ने 17.1 ओवर में 137 रन बनाए। अश्वनी ने 44 और अनिवेश सिंह ने 27 रन का योगदान दिया। उज्ज्वल और आदर्श त्रिपाठी ने तीन-तीन विकेट झटके। सदर्न क्लब की टीम 16.4 ओवर में 54 रन पर सिमट गई। दिव्यांश सिंह ने तीन, संतोष गुप्ता और विमल गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। दिनेश सिंह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

दूसरे मुकाबले में रोलैंड क्लब ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए। गोपाल सिंह ने 41, अर्पित भदौरिया ने 35, आदित्य राज ने 25 और सात्विक शर्मा ने नाबाद 20 रन बनाए। आयुष कुमार पाल ने तीन, राजवर्धन ने दो विकेट लिए। स्काई क्लब की टीम 18.4 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। अभिषेक दीक्षित ने 17 और वीर सिंह ने 16 रन बनाए। अर्पित भदौरिया ने तीन, सात्विक शर्मा ने दो विकेट लिए। अर्पित भदौरिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें