कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग 2026-27 में अशोका ज्योति क्लब ने भारत क्रिकेट क्लब को 77 रनों से शिकस्त दी। पारिजात दुबे ने महज 12 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में अशोका ज्योति क्लब की टीम 31.2 ओवर में 159 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।
विज्ञापन
राघव अवस्थी ने 42, अश्वनी सचान ने 37 और प्रियांशु गुप्ता ने 28 रनों की पारियां खेलीं। तुषार अग्रहरि ने चार विकेट लिए। भारत क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 27 ओवर में 82 रनों पर ढेर हो गई। ओम यादव ने सर्वाधिक नाबाद 29 रन बना। परिजात दुबे को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।