बसपा से नाता टूटने के बाद पहली बार कानपुर शहर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश सरकार और बसपा प्रमुख मायावती पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होने बसपा सुप्रीमो को पैसे की लालची तक कह डाला...
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बसपा पार्टी तो ठीक है लेकिन उसकी मुखिया मायावती भ्रष्ट हैं। वह सिर्फ पैसे की राजनीति करती हैं। कहा कि मायावती की पैसे की लालच से बसपा अब कहीं भी नहीं है। सभी प्रमुख नेताओं ने इस पार्टी से किनारा कर लिया। बताया कि लगातार 33 साल तक बसपा की सेवा करने के बाद भी मायावती ने टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे।