फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन: कांग्रेस शहजादी की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी, कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को विफल बताया

Tue, 17 Sep 2024 08:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा की रहने वाली शहजादी को दुबई में फांसी की सजा सुनाई गई है। 21 सितंबर को शहजादी को दुबई में फांसी दी जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि पार्टी शहजादी की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहजादी के जीवन को बचाने के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही और संसद तक लड़ेगी। राहुल, प्रियंका गांधी से आज ही बात कर आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जाएगा। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी ने कही। मटौंध थाने के गोयरा मुगली की शहजादी जो एक बच्चे के फर्जी हत्या के मामले में दुबई की आबूधाबी जेल में बंद है। जिसे वहां के अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


बता दें कि उसे 21 सितंबर को मृत्युदंड दिया जाना है। इस प्रकरण में पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शहजादी के जीवन को बचाने के लिए कांग्रेस निरंतर लड़ाई लड़ रही है। दो बार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर शहजादी के जीवन को बचाने की मांग की गई है।

विज्ञापन

कहा कि यह लड़ाई संसद तक चलेगी। आज ही प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात कर लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का अनुरोध करेंगे। बांदा की बेटी को बचाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत झोंक देगी। उन्होंने कहा कि शहजादी के पिता द्वारा दर्ज एफआईआर में तीन माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। यह पुलिस की उदासीनता का परिचायक है। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, शहर अध्यक्ष अफसाना, मुमताज सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंशा अल्लाह शहजादी को मिलेगा इंसाफ
राष्ट्रीय इमाम संगठन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने कहा कि इंशा अल्लाह शहजादी को इंसाफ मिलेगा। उन्होंने बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी से दिल्ली में हुई बातचीत में कहा कि शहजादी की सजा को लेकर पूरा देश चिंतित है। भारत के राष्ट्रपति, व प्रधानमंत्री शहजादी के जीवन को बचाने के प्रयास कर रहे हैं। उधर, दुबई के शेख/बादशाह से भी बात की जा रही है। इधर, भाजपा समर्थक संगठन राष्ट्रीय एकता मंच के अध्यक्ष अनवर मोहम्मद फारूकी ने भी कहा कि शहजादी के जीवन को बचाने के लिए भारत सरकार को लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें