फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से फरार घोषित नसीमुद्दीन कर रहे चुनावी जनसंपर्क, अमर्यादित शब्द बोलने का मामला

Sat, 24 Oct 2020 01:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोर्ट से फरार घोषित पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क व चुनावी सभाएं कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को उन्नाव जिले के बांगरमऊ में कांग्रेस प्रत्याशी आरती वाजपेयी के लिए वोट मांगे। वहीं, खुद को फरार घोषित होने के बाबत नसीमुद्दीन सिद्दीकी हैरानी जता रहे हैं। मालूम हो कि मंत्री स्वाति सिंह के परिवार की महिलाओं व उनकी बेटी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे बसपा के तत्कालीन राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट ने फरारी की उद्घोषणा का आदेश दिया है।
विज्ञापन


सिद्दीकी ने फोन पर बताया कि इस प्रकरण में उन्हें आज तक कोई सम्मन या वारंट नहीं मिला है। वह कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन किस आधार पर कोर्ट में पेश हों। वह लगातार विभिन्न जिलों में भ्रमण कर कांग्रेस के लिए जनसंपर्क और उपचुनाव वाले जिलों में बैठकें कर रहे हैं।

उनका भ्रमण प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से संबंधित जिलों के प्रशासन को भेजा जा रहा है। उनकी उपस्थिति कहीं छिपी नहीं है। 19 अक्तूबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी (प्रशासन) की ओर से उनका 20 से 23 अक्तूबर तक बांगरमऊ (उन्नाव) विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आरती वाजपेयी के पक्ष में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने की मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम की सूचना उन्नाव के डीएम और एसपी को भेजी गई है।
विज्ञापन


इसके पहले दो अक्तूबर को मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर में उनके कार्यक्रम थे। इसकी भी सूचना प्रदेश कांग्रेस की ओर से वहां के प्रशासन को पत्र से भेजी गई थी। गुरुवार को बांगरमऊ के गंजमुरादाबाद में मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि अदालत से जो भी आदेश मिलेगा, वह अधिवक्ता की राय से कानूनी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें