फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन ने मोदी सरकार पर मढ़े संगीन आरोप, कहा-ईवीएम में गड़बड़ी मामले पर जाएंगे सुप्रीमकोर्ट

Sat, 18 Mar 2017 07:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन
बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मोदी सरकार पर ईवीएम में धांधली कर यूपी में बीजेपी की सरकार बनाने का आरोप मढ़ा है। सिद्दीकी ने कहा कि साजिश के तहत बसपा को हराया गया है।इस मुद्दे पर बसपा सुप्रीम कोर्ट जा रही है।
विज्ञापन
 
चुनाव के बाद शनिवार को पहली बार अपने गृह जनपद बांदा पहुंचे सिद्दीकी ने बसपा को वोट देने के लिए उनका आभार जताया। बसपा सत्ता में आती तो प्रदेश के साथ सबसे ज्यादा बांदा में विकास होता। उनकी तमन्ना थी कि यहां के मेडिकल कालेज को मेगा मेडिकल कालेज बनाकर सारी चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते। यहां विश्वविद्यालय बनाने की भी मंशा थी। 
  सिद्दीकी ने कहा कि बसपा को पूरे प्रदेश में भरपूर वोट मिला है। बांदा में भी यहां के मतदाताओं ने बसपा को पूरा समर्थन और वोट दिया लेकिन भाजपा ने साजिश करके ईवीएम में ऐसी तकनीक करवा दी कि बसपा के वोट भी भाजपा के खाते में चले गए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी सुप्रीम कोर्ट की शरण लेगी। एक-दो दिन के अंदर ही यह मामला सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में आदेश दिया था कि ईवीएम में वीवी पैट लगाए जाएं लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग के प्रदेश में सिर्फ 20 सीटों पर वीवी पैट युक्त ईवीएम लगाईं। इन सीटों में इक्का-दुक्का को छोड़कर सभी जगह भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। इससे साफ जाहिर है कि अन्य ईवीएम में छेड़छाड़ की गई। सिद्दीकी ने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने बसपा को वोट दिया। बसपा कार्यकर्ता पूरे हौसले के साथ जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते रहेंगे। अगले चुनाव में लोगों का फिर भारी जन समर्थन हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें