एक जेहादी मेरे कमरे के बाहर नाम बदलकर पहुंच गया था
उन्होंने कहा कि लंबे समय से जनसंख्या नियंत्रण कानून को सरकार लागू नहीं किया गया। अब बहुत देर हो चुकी है। दावा किया कि सबसे बड़े मुस्लिम देश की तुलना में भारत में इस्लाम को मानने वालों की आबादी डेढ़ गुना हो गई है। सरकार इस तथ्य को छिपा रही है। 13 जनवरी की रात एक जेहादी महाकुंभ में उनके कमरे के बाहर नाम बदलकर पहुंच गया था।
जब हिंदू ही नहीं बचेगा, तो बोर्ड का क्या होगा
शक होने पर पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबा रही है। उन्होंने कहा कि वह 10 लाख जेहादियों के निशाने पर हैं। वे मुझे जान से मारने का प्रयास करते रहेंगे। बताया कि उन्होंने मुस्लिमों के महाकुंभ में प्रवेश करने के विरोध का समर्थन किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सनातन बोर्ड का गठन बहुत छोटी बात है। जब हिंदू ही नहीं बचेगा, तो बोर्ड का क्या होगा।
वक्फ बोर्ड का दावा गलत
नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि आज हिंदुओं की दयनीय स्थिति के जिम्मेदार थर्ड ग्रेड के नेता जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी हैं। बंटवारे में मुस्लिम समाज को डेढ़ गुना जमीन पाक में दे दी गई थी। वक्फ बोर्ड का भारत में दावा ही गलत है।
जैसे इजरायल यहूदियों रक्षा करता, वैसे सनातन वैदिक राष्ट्र बनेगा हिंदुओं का रक्षक
नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि सनातन वैदिक राष्ट्र संपूर्ण विश्व के सनातनी का संरक्षण उसी तरह करेगा, जैसे इजरायल यहूदियों का करता है। इस सनातन वैदिक राष्ट्र में एक भी मस्जिद, मदरसा और जिहादी नहीं होगा। अगर हम सनातन वैदिक राष्ट्र की स्थापना करने में असफल हो गए तो सनातन धर्म का विनाश कोई नहीं रोक पाएगा। दुनिया के हर हिंदू को इस लक्ष्य के लिए कार्य करना चाहिए।