फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू पर सपा का तंज, सांसद नरेश ने लगा दिया गंभीर आरोप

Mon, 12 Feb 2018 01:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पं जवाहर लाल नेहरू, नरेश अग्रवाल
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद ने एक कार्यक्रम के दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की।
विज्ञापन


लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सपा नेता नरेश अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए कहा कि कांग्रेस में वैश्य समाज के नेताओं को पनपने नहीं दिया गया।


उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने तो महात्मा गांधी के परिवार का राजनीतिक अस्तित्व ही खत्म कर दिया।

 

इतना ही नहीं नरेश ने इसी कड़ी में बीजेपी को भी जोड़ दिया।

 

उन्होने कहा कि अब भाजपा भी इसे ढर्रे पर चल रही है। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में एक वैश्य समाज का नेता बताओ जो व्यापारियों की समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचा सके। 

नरेश के पीएम मोदी को लेकर की गई टिप्पणी से उनको विरोध का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें