फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस चीन की सोची समझी साजिश, कठोर निर्णय लेकर पीएम मोदी ने देश को बचाया: नरेश अग्रवाल

Mon, 04 May 2020 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सांसद व भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरदोई के प्रबुद्ध लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस चीन की एक बहुत बड़ी साजिश है। अमेरिका ने भी इस बात को माना है कि कोरोना वायरस जहां से चला था वहां खत्म हो गया और पूरे विश्व में फैल गया। अमेरिका में कोरोना से 65000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने बड़ा निर्णय लेकर देश को गंभीर स्थिति में जाने से रोक लिया। 1918 में भी महामारी फैली थी। अब कोरोना देश के लिए बड़ी चुनौती है। अब यकीनन कहा जा सकता है कि हिंदुस्तान जीतेगा और कोरेना हारेगा। 

सरकार सभी पात्रों को सभी योजनाओं का लाभ दे रही है। एक कौम विशेष के लोगों को सच समझना चाहिए कि स्वर्ग और नरक सब यहीं हैं। जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल मिलेगा। कोई भूखा ना रहे और कोई परेशान ना हो इसमें समाज की एकजुटता दिख रही है। सरकार के साथ-साथ इस ओर स्वयंसेवी संस्थाएं भी मदद कर रहीं हैं। 
विज्ञापन


नितिन अग्रवाल ने अपने क्षेत्र में राशन सामग्री बांटी व अन्य विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों का सहयोग कर रहे हैं। नरेश अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग आपसी मतभेद को भुलाकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करें। कोई परेशानी हो तो सीधे फोन पर बताएं। जैसे हर संकट में एकजुट होकर लड़े हैं वैसे ही कोरोना से भी लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें