फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश अग्रवाल ने एक शब्द से तंज कसने वालों की जुबान पर लगाया ताला, बात शराब की थी

Mon, 04 Feb 2019 09:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले दिनों यूपी के हरदोई जिले में एक सम्मेलन में शराब बांटे जाने के मुद्दे पर सदर सांसद अंशुल वर्मा और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के बीच हुई तकरार सेक्टर संयोजक बैठक के मंच पर भी कुछ लम्हों के लिए सामने आ गई।
विज्ञापन


भाजपा नेता नरेश ने सिर्फ इतना कहकर मंच संभाला कि लक्ष्य अब चुनाव होना चाहिए न कि आपसी तकरार। इसे सुनकर न सिर्फ सामने बैठी जनता तालियां बजाने लगी बल्कि इशारा समझ खुद सांसद अंशुल वर्मा ने भी ताली बजाकर उनकी बातों का समर्थन किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने भी तीखे कटाक्ष किए थे

बीते दिनों श्री श्रवण देवी मंदिर प्रांगण में एक सम्मेलन के दौरान नरेश अग्रवाल पर लंच पैकेट में शराब बांटे जाने का आरोप सदर सांसद ने लगाया था। अंशुल वर्मा ने मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को पत्र देकर जांच कराने की मांग भी की थी। जिस पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने भी तीखे कटाक्ष किए थे।

इसके बाद इस मंच पर जब दोनों करीब दिखे और पूर्व सांसद को मौका मिला तो मंच संभालते ही उन्होंने पहली बात यही रखी कि हम सब का लक्ष्य अब चुनाव होना चाहिए न कि आपसी मन मुटाव व दोषारोपण।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें