फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के बहकावे में आकर आंदोलन कर रहे हैं किसान: नरेश अग्रवाल

Mon, 30 Nov 2020 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
विज्ञापन
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि किसान विपक्ष के बहकावे में आकर आंदोलन कर रहे हैं। यह उचित नहीं है। किसानों को गृहमंत्री से बातचीत के बाद कोई निर्णय लेना चाहिए। वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों को भरोसा रखना चाहिए।
विज्ञापन


आंदोलनकारी किसान गृहमंत्री के साथ वार्ता कर आगे का निर्णय लें। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर नरेश अग्रवाल ने कहा कि  मेरठ से  प्रयागराज के बीच बनने वाले इस एक्सप्रेसवे से हरदोई के विकास के रास्ते भी खुलेंगे।

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे। कहा कि चीन ने जान बूझकर कोरोना वायरस पूरे विश्व में फैलाया।
विज्ञापन


अब पूरे विश्व को चीन से संबंध खत्म कर लेने चाहिए। भारत के लेागों को चाहिए कि चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें। सिर्फ भारतीयों ने बहिष्कार कर दिया तो चीन की एक चौथाई अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी।

जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच है दूरी
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ऐसा महसूस होता है कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच कुछ दूरी है। प्रशासन को जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर निर्णय करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें