हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल छात्र की मौत हो गई।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हूसेपुर निवासी करिया उर्फ आकाश (11) पुत्र मनीराम कक्षा छह का छात्र था। शनिवार को वह हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर मियांपुर के निकट सड़क पार कर रहा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जिला अस्पताल में शनिवार देर रात आकाश की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। (ब्यूरो)