फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश की अपील- भाजपा को जिताने के लिए जुट जाएं, 40 साल से चुनाव जीतने की बताई ये वजह

Thu, 27 Dec 2018 08:43 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कार्यकर्ता बैठक में बोलते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने गुरुवार को हरदोई जिले में टडिय़ावां विकास खंड के ग्राम पुराबहादुर में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव बेहद करीब आ गए हैं। अभी से एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करें।
विज्ञापन


पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि किसी को भी हताश और निराश होने की जरुरत नहीं है। जब-जब क्षेत्र में किसी ने भी याद किया, तो उसके साथ खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि मेरा कार्यकर्ता अगर मुझसे किसी बात से नाराज भी होता है तो उसके दरवाजे पर जाकर मना लेंगे क्योंकि रिश्ते पारिवारिक हैं और यही वजह है कि 40 साल से चुनाव में जिताते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें