पुखरायां। नगर स्थित आरएसजीयू पीजी कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में गुरुवार को छात्र-छत्राओं ने रंगोली सहित मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। नृत्य में नंदिनी अव्वल रहीं।
आरएसजीयू पीजी कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन दिवस पर गुरुवार को क्राफ्ट प्रतियोगिता में अयस्का प्रथम, अंतरा द्वितीय और सहाना व कोमल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में शबनाज और शालू यादव की जोड़ी प्रथम रही। भाषण में आशी यादव प्रथम, शिवा साहू, द्वितीय, श्रुति एवं अंशिका द्विवेदी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में नंदिनी ने भरत नाट्यम की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान अर्जित किया, निहारिका एवं नरगिस ने द्वितीय स्थान हासिल किया, प्रिया व भूमि मित्तल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने दो दिवसीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार सिंह ने सभी बच्चो को बधाई दी। यहां कार्यक्रम की सह प्रभारी डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. पर्वत सिंह, डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. अंशुमन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।