फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: गन्ने के खेत में नग्न हालत में मिला महिला का शव, आठ दिन से चल रही थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 01 Dec 2023 05:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad Crime: सगुना देवी की हत्या के मामले में यह माना जा रहा है कि उनकी हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। बताया जा रहा कि वे खुद ही घर से निकलकर किसी के बुलाने पर गई थीं। इसके बाद फैजबाग पहुंची। फिर उन्हें ले जाने वालों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में आठ दिन पूर्व लापता हुई महिला का क्षत विक्षत शव गुरुवार देर रात नग्न हालत में फैजबाग पशु चिकित्सालय के पीछे गन्ने के खेत में मिला। महिला का चेहरा जला था। पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या के मुकदमे में तरमीम कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन

कायमगंज के गांव प्रेमनगर निवासी दयाराम जाटव की 44 वर्षीय पत्नी सगुना देवी 22 नवंबर की सुबह 10 बजे घर से कहीं चलीं गईं। देर शाम तक वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पति दयाराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 28 नवंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली।
गुरुवार देर रात पुलिस को फैजबाग पशु चिकित्सालय के पीछे गन्ने के खेत में महिला का नग्न हालत में क्षत-विक्षत शव मिला। शव से बदबू आ रही थी। चेहरा जला हुआ था। इससे पहचान होना मुश्किल हो रहा था। सूचना पर पहुंची यूपी 112 के दीवान ने गाड़ी से एक कंबल निकालकर शव पर डाल दिया।

विज्ञापन

पॉलिश व बिछुए देखकर पहचान कर ली
पुलिस को गांव प्रेमनगर की महिला होने का जब सुराग मिला, तो परतें खुलतीं चली गईं। लापता महिला के परिजनों को बुलाया गया। महिला के पति दयाराम व बेटी चांदनी ने नाखून पॉलिश व बिछुए देखकर पहचान कर ली। एसपी विकास कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।

परिवार में छा गया मातम
रात भर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर रामौतार, एसओ शमसाबाद मामले की खोजबीन में लगे रहे। गांव में सगुना देवी की हत्या की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। घर पर लोगों की भीड़ लगी थी। छोटे-छोटे बच्चे बार-बार बिलख रहे थे। बड़ी बहन उन्हें दिलासा दे रही थी। सगुना देवी के पति दयाराम मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

अवैध संबंधों में महिला की हत्या की आशंका
सगुना देवी की हत्या के मामले में यह माना जा रहा है कि उनकी हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। बताया जा रहा कि वे खुद ही घर से निकलकर किसी के बुलाने पर गई थीं। इसके बाद फैजबाग पहुंची। फिर उन्हें ले जाने वालों ने हत्या कर दी। सर्विलांस से सगुना के मोबाइल नंबर की डिटेल निकालने पर कई तथ्य उजागर हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें