फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगुरु ग्रंथ साहब के दर्शन करके सभी निहाल

Sat, 02 May 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल..., वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह...के उद्घोष के साथ शुक्रवार को हस्तलिखित श्रीगुरु ग्रंथ साहब के दर्शन के लिए रंजीत नगर गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ नगर कीर्तन रात में वापस गुरुद्वारा रंजीत नगर पहुंचा।
विज्ञापन


साहब इंटर नेशनल गतका अखाड़े के कलाकारों का प्रदर्शन देख सभी रोमांचित हुए। शहर के सरदार हरिंदर पाल सिंह (70) का यह हस्तलिखित श्रीगुरु ग्रंथ साहब अमृतसर में सुशोभित होगा। श्रीगुरु सिंह सभा लाटूश रोड के तत्वावधान में रंजीत नगर गुरुद्वारे से पंजप्यारों और अकाल तख्त के जत्थेदार भाई गुरुमुख सिंह की अगुवाई में नगर कीर्तन निकला।

एक बड़े से ट्रक पर श्रीगुरु ग्रंथ साहब सुशोभित थे, जबकि साध-संगत पीछे-पीछे चल रही थी। जगह-जगह नगर कीर्तन पर फूलों की बरसात हुई। मार्ग में साध संगत के लिए ठंडा पानी, लस्सी, बिस्कुट और चाय का भी बंदोबस्त किया गया था।
विज्ञापन


सरदार नीटू सिंह ने बताया कि शहर के सरदार हरिंदर पाल सिंह द्वारा लिखित श्रीगुरु ग्रंथ साहब 1430 पेज का है। चार सौ साल तक सुरक्षित रहने वाले कागज पर इसे लिखा गया है।

इसे शनिवार सुबह रंजीत नगर गुरुद्वारे से पंज प्यारों और अकाल तख्त के जत्थेदार भाई गुरुमुख सिंह की अगुवाई में गाड़ियों से अमृतसर ले जाया जाएगा। इस मौके पर प्रधान हरविंदर सिंह लार्ड, सुखविंदर सिंह लाडी, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, मनप्रीत सिंह, मदन सिंह, गोविंद सिंह बिंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें