फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के खिलाफ नगालैंड की टीम लड़खड़ाई

विज्ञापन
ग्रीनपार्क में खेलते ​खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन छह विकेट पर 535 रन पर घोषित की। जवाब में नगालैंड की टीम शुरू में ही लड़खड़ा गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम 26 ओवर में चार विकेट पर 77 रन ही बना सकी। नगालैंड की ओर से निश्चल डी 42 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि आर. जॉनाथन शून्य पर क्रीज पर डटे हैं।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क स्टेडियम में इससे पहले दिन की शुरुआत यूपी ने एक विकेट पर 301 रन से आगे खेलना शुरू किया। आर्यन जुआल ने 140 रन और माधव कौशिक ने 185 रन की प्रभावशाली पारियां खेलीं। कप्तान करण शर्मा (18), आराध्या यादव (14), प्रियम गर्ग (4) और प्रशांतवीर (1) जल्दी पवेलियन लौट गए। शिवम मावी ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 87 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। उनके शतक के बाद कप्तान ने पारी घोषित कर दी।
नगालैंड की ओर से आर. जॉनाथन ने चार और इमलीवती ने दो विकेट लिए। नगालैंड की पारी शुरू में ही लड़खड़ा गई। टीम के चार खिलाड़ियों एन.वाई. मोजुई (2), सेडेजहाली रुपेरो (15), हेम (8) और चैतन्य बिस्ट (7) ने जल्दी जल्दी अपने विकेट गंवा दिए। गेंदबाजी में यूपी से शिवम मावी ने दो, आकिब खान और शिवम शर्मा ने एक-एक विकेट लिए। अब तीसरे दिन यूपी का लक्ष्य नगालैंड को जल्द समेटकर पहली पारी की बढ़त को जीत में बदलने का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें