चकरनगर। ऐतिहासिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को दंगल के दूसरे दिन सैफई की महिला पहलवान शौली और इटावा की जोया के बीच रोमांचक कुश्ती का मुकाबला हुआ। दूसरे दिन दंगल का शुभारंभ साध्वी योगेश्वरी अनीता मिश्रा व भागवताचार्य पिंकी यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन
दंगल में महिला पहलवानों सहित सौ से अधिक पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। नवाब अली ने बल्लू को पटकनी देकर कुश्ती जीती। इस मौके पर दंगल कमेटी में राम महेश दुबे, आलोक दुबे, कुक्कू राजौरिया, अरविंद तिवारी, विमल चौहान, नरेंद्र यादव, सरदार यादव, अवनीश तिवारी, कैलाश मिश्रा, गौरव गुर्जर, पिंकू यादव, सज्जन प्रधान सिंडौस, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, राजबहादुर सिंह राजावत मौजूद रहे।