फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चोटी' की पहेली, उलझ गया है पूरा गांव, महोबा में सामने आए दो ओर मामले

Mon, 07 Aug 2017 09:06 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
राजस्थान से शुरू हुई औरतों के चोटी कटने की पहेली, और उलझती ही जा रही है। चोटी कटने की घटना अब यूपी के जिलों में पहुंच चुकी है। खास बात ये है कि अभी तक महिलाओं की चोटी कटने की घटना उस समय होती रही जब महिलाएं सो रही होती हैं लेक‌िन अब ऐेेसे मामले भी सामने आ रहे हैं ज‌िनमें मह‌िलाएं कुछ काम रही होती और उनकी चोटी उसी दौरान कट कर ग‌िर रही हैं। कुछ ऐसा ही मामला महोबा ज‌िले में देखने को मिला जहां रविवार के द‌िन घर में झाड़ू लगा रही एक मह‌िला की चोटी कट कर ग‌िर गई। 
विज्ञापन


उधर एक महिला की सोते समय चोटी कट गई। चोटी कटने की घटनाओं से दहशत है। जिले में दो दिन के अंदर चोटी कटने की आठ घटनाएं हो चुकी हैं। थाना अजनर के ग्राम रावतपुरा निवासी गिरजादेवी (45) पत्नी सुखदेव रविवार की सुबह आंगन में झाडू़ लगा रही थी। तभी अचानक बाल कट गए और चोटी समीप में पड़ी मिली। यह देख महिला घबरा गई और शोर-शराबा मचा। मौके पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण भी चोटी कटी देख दंग रह गए। चोटी कटने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। चोटी कौन और क्यों काट रहा यह अभी भी रहस्य बना है। 
  दूसरी घटना जैतपुर ब्लॉक के ग्राम बछेछरकलां गांव में घटी। राजकुमारी पत्नी भानुप्रताप शनिवार की रात आंगन में सो रही थी। तभी महिला की चोटी कट गई। चोटी कटने के बाद महिला अचेत हो गई। थोड़ी देर बाद होश में आने पर महिला की चीख सुनकर परिजन जाग गए। चोटी कटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान अलखजीत ने मामले की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। डरी सहमी महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिले में चोटी कटने की घटनाओं से महिलाओं में दहशत




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें