फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर सरसों लदा ट्रक पलटा, पांच घंटे तक रुक-रुक कर बाधित रहा यातायात

Sun, 01 Dec 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के पास से शुरु होने वाले ओवर ब्रिज पर शुक्रवार रात कानपुर जाने वाली लेन पर सरसों लदा ट्रक पलट गया। इससे एक लेन पर यातायात संचालन ठप हो गया। पुल के नीचे पांच घंटे तक लगे जाम में रुक-रुक कर वाहन निकलते रहे। दोपहर बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी ट्रक चालक रामराज ने बताया कि वह शुक्रवार रात डेढ़ बजे के करीब भिंड से सरसों लेकर बंगाल जा रहा था। अकबरपुर कोतवाली पार करने के दौरान ओवरब्रिज चढ़ते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के डिवाइडर पर पलटने से स्ट्रीट लाइन के तार टूट गए। गनीमत रही कि कोई वाहन चपेट में नहीं आया। ट्रक हाईवे की सड़क पर ही रहा, अगर पुल के नीचे सर्विस रोड पर जाकर ट्रक पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
इधर कानपुर जाने वाली लेन पर ट्रक व सरसों की बोरिया पड़ी रहने से इस लेन के वाहन नहीं निकल सके। रात भर वाहन सर्विस लेन से होकर गुजरते रहे। सुबह जानकारी पर हाईवे पेट्रालिंग टीम के साथ अकबरपुर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने क्रेन से ट्रक सीधा कराने के बाद सड़क पर बिखरी पड़ी बोरियां हटवाई। इधर सुबह से यातायात बढ़ने पर पुल से लेकर कृपालपुर तक करीब एक किलो मीटर लंबा जाम लगा गया। इसमें ज्यादातर भारी वाहन फंसे रहे, जबकि हल्के वाहन सर्विस रोड से दूसरी लेन व अन्य रास्तों से होकर गुजरते रहे।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक यातायात पूरी तरह से सामान्य कराया जा सका। यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि ट्रकों को हटवाने के बाद यातायात सामान्य करा दिया गया। सर्विस रोड से वाहन गुजारे गए। इस दौरान पुल के नीचे ट्रैफिक जवान तैनात किए गए थे।
..........................
पुल के नीचे लगता रहा जाम, परेशान रहे लोग
ओवरब्रिज पर ट्रक पलटने से भारी वाहनों को सर्विस लेन से होकर गुजारा जा रहा था। इस दौरान माती, रूरा से आने वाले ऑटो, दो पहिया, चार पहिया हल्के वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। ट्रक निकालने के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहनों को रोकर कर बारी-बारी से निकालते रहे। इससे स्टेट बैंक से लेकर अकबरपुर ब्रिज तक कई बार रुक-रुक कर जाम लगता रहा, हालांकि दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें