फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं की चौखट पर मुस्लिम जलाएंगे दीपक

Fri, 28 Oct 2016 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
मुस्लिम बहुल इलाकों में दिवाली के दीये हिंदू और मुस्लिम मिलकर जलाएंगे। सौहार्द के इन दीपों से माहौल को रोशन करेंगे और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने का संदेश देंगे। बेकनगंज के दादामियां चौराहे पर हर बार की तरह इस बार भी दोनों समुदाय के लोग मिलकर त्योहार मनाएंगे। 
विज्ञापन
  इस मौके पर उन घरों की चौखटों पर भी दीए जलाए जाएंगे, जहां कभी हिंदू परिवार के लोग रहते थे। दादामियां चौराहे पर स्वर्गीय मुंशीराम की जायदाद है।यहां पर मुस्लिम परिवार रहते हैं। उनके पुत्र वेद भाटिया और अशोक भाटिया अब विदेश में रहने लगे हैं लेकिन दोस्त आज भी उनसे बातचीत करते रहते हैं।  उनके घरों में दिवाली के दीप तहारत मंच के संयोजक डॉ. मुस्तफा तारिक, मुस्लिम बुद्धिजीवी हाजी अरशद सिद्दीकी, शाहिद अजीज, इरफान अंसारी, तौहीद आलम बरकाती आदि लोग जलाते हैं। बेकनगंज रेडीमेड मार्केट में इकलौते हिंदू दुकानदार रामबालक अत्तार के साथ भी मुस्लिम दोस्त साथ में दीप जलाकर आतिशबाजी करते हैं और एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें