फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूचडखानों की बंदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर हाजी शकील कुरैशी ने दिया ये बड़ा बयान

Sun, 02 Apr 2017 06:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुरैशी समाज के नेता हाजी शकील कुरैशी
विज्ञापन
बूचडखानों की बंदी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कुरैली समाज के बड़े नेता हाजी शकील कुरैशी ने बड़ा बयान दिया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा अवैध रूप से चल रहे बूचडखानों पर कार्रवाई करने की हाजी शकील ने सराहना की है। इटावा में शकील कुरैशी ने कहा कि मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि ऐसा कर मुख्यमंत्री ने उन्हें और अधिक बलशाली बना दिया है। पहले कुरैशी समाज बिना लाइसेंस के कारोबार कर रहा था लेकिन अब मुसलमान अपने लाइसेंस बनवाकर वैध तरीके से अपना कारोबार करेगा। 
विज्ञापन

शकील कुरैशी ने अपने एक ब्यान में कहा कि जो काम मुसलमान के नेताओं को करना चाहिए वो काम योगी सरकार ने किया है मुसलमान इससे डरें नही वह लाइसेंस बनवाकर अपना काम करें । पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण ही यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि इा काम के लिए कुरैशी समाज पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगते रहे लेकिन इस काम को कोई दूसरा अंजाम देता रहा है। अवैध रूप से चल रहे बूचड खाने बंद होने से साफ दिखाई देता है कि इससे सबसे अधिक कौन प्रभावित होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें