संगम नगरी इलाहाबाद में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी शपथ के बाद फिर से मंच पर एकसाथ नजर आए।
PM Modi arrives in Allahabad to attend closing ceremony of Allahabad High Court's 150th year celebrations pic.twitter.com/xzhtSPdv4l
— ANI UP (@ANINewsUP) April 2, 2017
मौका था इलाहाबाद हाईकोर्ट का 150 वीं शताब्दी के समापन समारोह का। इस अवसर पर कई दिग्गज वहां मौजूद रहे। हाईकोर्ट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में पहले शिरकत कर चुके हैं। वहीं मंच पर मोदी और योगी की जोड़ी के साथ-साथ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जगदीश सिंह खेहर, यूपी के राज्यपाल राम नाईक भी मौजूद रहे।
PM Modi at the closing ceremony of Allahabad High Court's 150th year celebrations; UP Governor, UP CM & Chief Justice of India also present pic.twitter.com/Xmny7GGNmF
— ANI UP (@ANINewsUP) April 2, 2017
यूपी में भारी जीत के बाद आज पहली बार योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी एक मंच पर साथ दिखेंगे। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। समारोह में भागीदारी करने के लिए देश के प्रधान न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर सहित कई प्रदेशों के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश शनिवार रात को ही इलाहाबाद पहुंच गए थे।
कार्यक्रम शुरू होने से पहली लगी पंडाल में आग
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में समारोह शुरू होने से पहले ही पंडाल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरातफरी मच गई है। लोग कार्यस्थल पर सुबह से ही पहुंचे हुए थे। ऐसे में आग लगते ही वे घबरा गए। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया है।