फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसआईआर के लिए एक फाॅर्म मिलने से मुस्लिम वर्ग के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि चुनाव आयाेग एसआईआर को लेकर दो मतगणना प्रपत्र देने की बात कह रहा है पर बीएलओ एक ही मतगणना प्रपत्र दे रहे हैं। कहने पर भी दूसरा फाॅर्म नहीं दे रहे हैं। मुस्लिम क्षेत्र में एसआईआर को लेकर लोगों को जागरूक कर रही संस्था तहारत मंच से लोगों ने इस बात की शिकायत भी की।
विज्ञापन


मंच के प्रमुख मो. शाहिद बरकाती ने बताया कि एसआईआर के पहले चरण में सिर्फ गणना पत्र जमा करना है। पत्र में मतदाता की जन्मतिथि, आधार, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम एवं 2003 की मतदाता सूची से विधानसभा संख्या, विधानसभा नंबर, क्रम संख्या, मतदाता परिचय पत्र संख्या अंकित करना है। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों को बीएलओ गणना पत्र की दो प्रतियां न देकर केवल एक गणना पत्र दे रहे हैं।
बेकनगंज निवासी जावेद अख्तर ने बताया कि उनके यहां बीएलओ राम नरेश सिंह आए और प्रपत्र भरवाया। उन्होंने एक ही फॉर्म दिया। दूसरा फॉर्म मांगा तो मना कर दिया। कर्नलगंज निवासी सलीम ने बताया कि उनके यहां बीएलओ समीउल्ला आए और एक प्रपत्र देकर पहचान पत्र और आधार कार्ड की फोटो कापी मांगी। बताया कि पूरे मोहल्ले में एक ही फॉर्म दिया गया है। ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के महासचिव हाजी मो. सलीस ने बताया कि बीएलओ एक ही फॉर्म देकर गया है। मुस्लिमों को जानकारी देने के उद्देश्य से 15 से 17 नवंबर तक शहर में रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें