फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांडः मुस्लिम लीग ने किशोरी को दी पांच लाख की मदद, साबिर गफ्फार ने कही ये बातें

Thu, 17 May 2018 08:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नहर निरीक्षण भवन में पीड़िता को पांच लाख रुपये की चेक देते मुस्लिम लीग के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नावः विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी से बुधवार को नहर विभाग के निरीक्षण भवन में इंडियन मुस्लिम लीग पार्टी की यूथ विंग के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान यूथ लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की चेक दी। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन



नहर विभाग के निरीक्षण भवन में मुस्लिम यूथ लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष साबिर गफ्फार, केरला मुस्लिम कल्चर सेंटर के राष्ट्रीय महासचिव मो. हलीम व मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष मो. मतीन खान व मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश सचिव मो. जाबिर पीड़िता व  परिजनों से मिलने पहुंचे थे।


उन्होंने परिजनों व किशोरी से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही आर्थिक मदद के तौर पर पांच लाख रुपये का चेक सौंपते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साबिर गफ्फार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मुस्लिम लीग पार्टी के सांसद संसद में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। इस दौरान एमए रहबर, मो. अतीक, कमलेश कुमार, मोहम्मद इरफान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें