फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने आग लगाकर दी जान, मां बोली- युवक ने अश्लील हरकत करके बनाया था वीडियो

Wed, 16 May 2018 09:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने छेड़खानी से आजिज आकर मंगलवार शाम छह बजे आग लगाकर जान दे दी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। किशोरी की मां ने गांव के युवक पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने व अश्लील वीडियो बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी (17) मंगलवार को घर पर अकेली थी। किशोरी की मां गांव के जूनियर हाईस्कूल में रसोइया के पद पर तैनात है। मंगलवार को वह अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव में अपने मायके गई थीं, जबकि पिता सड़क हादसे में घायल भांजे को देखने गए थे। किशोरी के दोनों भाई भी घर पर नहीं थे। इस दौरान किशोरी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। घर के पास रहने वाले किशोरी की चाची ने पड़ोसियों की मदद से कपड़ों में लगी आग बुझाई और अस्पताल लेकर जाने लगी, पर किशोरी ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की सूचना पर मां और पिता घर पहुंचे। 


किशोरी की मां के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाला युवक काफी समय से बेटी को परेशान कर रहा था। युवक ने छेड़छाड़ का वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था। सोमवार को भी युवक घर पहुंचकर बेटी को धमकाया था। इसी से तंग आकर बेटी ने जान दे दी। युवक पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई थी। तब पुलिस ने समझौता करा दिया था। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि मौके पर फोर्स भेजा गया था। परिजनों ने खाना बनाते समय आग लगने की बात बताई थी। किशोरी की मां ने युवक सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें