फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जम्मू में बारिश से मुरी व ऊधमपुर एक्सप्रेस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रेलवे ने जम्मू में लगातार बारिश के कारण सोमवार को इटावा से होकर जम्मू जाने वाली मुरी व ऊधमपुर एक्सप्रेस निरस्त रही। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सामान्य हालत होने पर इन ट्रेनों को पूर्व निर्धारित समय पर फिर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने जम्मू में बाढ़ से बिगड़ते हालत को देखते हुए जम्मू जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसमें इटावा होकर जाने वाली दो ट्रेनें भी शामिल है। इसमें ट्रेन संख्या 18102 मुरी एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 224431 ऊधमपुर एक्सप्रेस है। इन ट्रेनों से इटावा समेत आसपास क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। दैनिक व जरूरतमंद यात्री दूसरे वाहनों व अन्य संसाधनों से गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें