फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीटी स्कैन का बदला गया पार्ट फिर मशीन नहीं हो सकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल परिसर में संचालित सीटी स्कैन मशीन का पार्ट बदलने के बाद भी मशीन शुरू नहीं हो सकी। लखनऊ की तकनीकी टीम नए सिरे से मशीन की जांच कर कमी को तलाश रही है। वहीं, चौथे दिन भी मशीन सही न होने से मरीजों को बिना सीटी स्कैन जांच कराए लौटना पड़ा। सीटी स्कैन केंद्र पर रोजाना 80 से अधिक मरीजों के होते हैं।
विज्ञापन

लखनऊ से आई तकनीकी टीम ने सोमवार को सीटी स्कैन मशीन का खराब पार्ट बदलने के बाद मशीन को शुरू किया लेकिन मशीन शुरू नहीं हुई। मशीन में पहले वाली ही एरर आने की वजह से एक भी मरीज की सीटी स्कैन नहीं हो सकी। तकनीकी टीम ने मशीन को फिर से खोलकर फिर से जांच शुरू की है। डॉ. शांतनु निगम ने बताया कि उनके पास एक मरीज सीटी स्कैन कराने के लिए आया था लेकिन चार दिन से सीटी स्कैन खराब होने की वजह से वजह से उन्होंने सीटी स्कैन की जांच नहीं लिखी। चार दिन से सीटी स्कैन मशीन खराब होने की वजह से मरीजों और उनके तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है। बदलते मौसम में सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों की संख्या पिछले कुछ दिनों से बढ़ी है। इस वजह से मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर सीटी स्कैन करानी पड़ रही है। सीटी स्कैन प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि उन्होंने संबंधित कंपनी को मशीन के शुरू न होने की जानकारी दे दी है। उन्होंने दूसरे पार्ट को जल्द ही भेजने की बात कही है। इससे मशीन को जल्द शुरू किया जा सके। इससे मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें