फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में युवक की धारदार हथियार से कर दी गई हत्या, फैली सनसनी

Sun, 14 Oct 2018 08:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर जिले में खेत पर सिंचाई करने गए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना से मोराकांदर गांव के सनसनी फैल गई। मौके पर एसपी, फोरेंसिक टीम ने पहुुंचकर जांच की। परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


कोतवाली के पारा-सिडरा गांव निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ टीपू (18) पुत्र स्व. वीरेंद्र सिंह बचपन से ही ललपुरा के मोराकांदर गांव स्थित नाना जयकरन सिंह उर्फ चुन्नू के यहां रहता था। वह बिवांर के निवादा स्थित भस्मानंद इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। रविवार सुबह नौ बजे शैलेंद्र अपनी मौसी के लड़के धर्मेंद्र के खेत पर गया था। कुछ देर बाद धर्मेद्र वहां स्थित ट्यूबवेल से कहीं और चला गया। इसी बीच शैलेंद्र की ट्यूबवेल की कोठी के अंदर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शैलेंद्र की एक आंख बाहर निकली थी। कुछ देर बाद धर्मेंद्र ट्यूबवेल पहुंचा तो मौसेरे भाई का शव देखा। इस पर उसने नलकूप से बाहर निकल शोर मचाया। जिससे खेतों में काम कर रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

इसके बाद धर्मेद्र ने मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना दी। इसी बीच किसी ग्रामीण की सूचना पर यूपी 100 पहुंची। यूपी 100 ने ललपुरा थाने में सूचना दी। प्रभारी एसओ अनिल सिंह ने बताया उन्हें दोपहर 12 बजे सूचना मिली है। एसपी हेमराज मीना, फोरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच और सीओ रजनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि घटना धारदार हथियार से हत्या किए जाने की प्रतीत होती है। मृतक के परिजन बाहर हैं। उनके आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें