फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में पत्नी व सौतेले बेटे को मार डाला

Wed, 12 Jul 2017 09:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का कानपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने सौतेले बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की माने तो इस शख्स को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था। बीती रात दोनों के बीच इस मसले को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos

डेमो
कानपुर देहात के सनिहापुर ब्राहम्णान गांव में मंगलवार की शाम पत्नी और सौतेले बेटे की आखिरी शाम थी। आरोपी ने थाने पहुंचकर जब पुलिस को घटना की जानकारी दी तो सब सन्न रह गए। पुलिस ने उसे फौरन हिरासत में ले लिया। इसके बाद फटाफट एसपी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। मौका-ए-वारदात से दोनों शव बरामद हो गए, बाद में जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  

 

डेमो
डेरापुर थाना क्षेत्र के सनिहापुर ब्राहम्णान गांव निवासी संतोष शर्मा की पहली पत्नी कौशल्या देवी की 2010 में बीमारी से हो गई थी। इसके बाद 4 नवंबर 2016 को उसने दूसरी शादी मूसानगर निवासी रश्मि (32) से की। रश्मि तलाकशुदा थी, उसका एक बेटा भी था।

संतोष से शादी के बाद वह अपने बच्चे यश (5) को लेकर सनिहापुर ब्राहम्णान गांव में रहने लगी। इसी दौरान संतोष को शक हो गया कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। इस बात पर दोनों में विवाद भी हुआ।
 
विज्ञापन

डेमो
संतोष ने पुलिस को बताया कि घर पर अपरिचित लोग आते थे, विरोध करने पर पत्नी झगड़ा करती थी। मोबाइल पर भी अपरिचितों से बात करती थी। मंगलवार को भी इसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद उसने हसिए से वार कर रश्मि की हत्या कर दी। बाद में वहां पहुंचे उसके बेटे यश को भी मौत के घाट उतार दिया।
 
एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि अवैध संबंध के शक में पत्नी और सौतेले बेटे की हत्या की है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने घटना के बाबत ग्रामीणों से जानकारी ली। 

- धारदार हथियार से सिर और गले में किए कई वार
- घटना के बाद पहुंचा थाने, पुलिस को दी जानकारी
- एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया घटना का जायजा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें