फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन पहले दुल्हन बनी थी, लगा ली फांसी

Wed, 12 Jul 2017 01:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महोबा में एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के 10 दिन बाद ही दुनिया को अलविदा कह दिया। एक ही झटके में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन

 

डेमो
पाली गांव जिला गनगम उड़ीसा निवासी अंकिता (22) की शादी 10 दिन पहले अंकिता के परिजनों ने दुलारा गांव में आकर अपनी बेटी अंकिता की शादी यूपी के महोबा जिला के दुलारा गांव के रहने वाले बृजकिशोर अनुरागी के साथ की थी। शादी के बाद अंकिता के परिजन उड़ीसा चले गए। बृजकिशोर ने अपनी शादी के लिए चार बकरियां बेचकर खानपान का इंतजाम किया था। 

 
विज्ञापन

डेमो
उड़ीसा निवासी पूजा ने अपनी मौसी की लड़की अंकिता की शादी अपने ही परिवार में 30 जून 2017 को कराई थी। बताया जाता है कि अंकिता यहां के माहौल में रम नहीं पा रही थी। शादी के बाद से अक्सर उदास रहती थी। सोमवार की देर शाम को बृजकिशोर खेत पर था। तभी युवती ने अपने कमरे में लट्ठे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घर पहुंचे बृजकिशोर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को बेटी की मौत की खबर दी। लेकिन मृतका के परिजनों ने फिलहाल आने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

-युवती की मौत से घर में हुआ माहौल गमगीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें