फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीटकर हत्या, शव देख फफक कर रोए बूढ़े माता पिता

Mon, 05 Apr 2021 02:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के बांगरमऊ में महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक को परिजनाें व पड़ोसियों ने पीटकर मार डाला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन


लखनऊ के काकोरी के फरीदीपुर के शाहपुर शमरौली निवासी लोडर चालक अनीश (30) ने तीन माह पहले एक साथी से बात करने के लिए फोन मिलाया था। कॉल साथी की जगह बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के मटुकरी निवासी महिला के पास पहुंच गई। दोनों में बात हुई।

इसके बाद लगातार दोनों एक- दूसरे से मोबाइल पर बात करने लगे। रविवार को अनीश बाराबंकी से लोडर में मछली लादकर हरदोई के शाहाबाद के लिए निकला था। शाहाबाद न जाकर वह रात 12 बजे महिला से मिलने मटुकरी गांव पहुंच गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने अनीश को उसके साथ देखा तो पीटना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगाें ने भी उसे पीटा। उसे बेहोश देख महिला के परिजनों ने पुलिस को घर में चोर आने की सूचना दी। अनीश को सीएचसी में मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता रहीश ने विद्यासागर, बहादुर, सतीश कुमार, महेश, सुनील कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विद्यासागर, महेश व बहादुर को हिरासत में लिया है। सीओ एके राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

परिजनों का रोकर बुरा हाल 
पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की मां शमा बानो व पिता रहीश बेटे अनीश का शव देखकर बिलख उठे। पिता ने बताया कि छह दिन पहले अनीश लोडर लेकर निकला था। पिता के अनुसार अनीश तीन भाइयों में बड़ा था। मृतक की पत्नी आरिफा, दो बच्चों में सात वर्ष की आरिफा व पांच वर्ष के ओवैस का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें