शुक्रवार रात वह खेत पर ही लगे ट्यूबवैल की कोठरी पर पड़े टिनशेड में रुक गया था। शनिवार सुबह गांव के प्रमोद कुमार अपने खेत की ओर निकले, तो अनिल का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन पहुंच गए।
जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप
सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात सत्यपाल सिंह थाना पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी जुटाई गई। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के छोटे भाई नीरज कुमार यादव ने सैफई थाने में तहरीर दी है। इसमें अपने ताऊ, उनके बेटे और प्रपौत्र पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है।
दो लोगों को हिरासत में लिया गया
पुलिस ने ताऊ और भाई को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से बात की है। उन्होंने मृतक के ताऊ और उनके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच पड़ताल की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।