फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस बंटवारे का विवादः युवक को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव

Fri, 01 Mar 2019 07:23 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़ ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में मांस के बंटवारे को लेकर रहाहार गांव में हुए विवाद के बाद हत्या से फैले तनाव की एएसपी ने समीक्षा की। गांव पहुंच एएसपी ने निर्देश दिए कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के ग्राम नेवरना के मजरे रहाहार में मंगलवार शाम जंगली जानवर के मांस के बंटवारे को लेकर गांव के ही दो पक्षों में विवाद हो गया था। कुल्हाड़ी व डंडे चलने से होरीलाल (45) व उसकी दो भतीजियां घायल हो गई थीं। परिजनों ने होरीलाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था

परिजनाें के हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता बाबूराम की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट, छेड़खानी व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था।
 
गुरुवार रात एएसपी वीके पांडेय ने गांव पहुंच घटना की जानकारी ली। उन्होंने थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करें। एएसपी ने बताया कि पीड़ित व आरोपियों के घर के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। पिता बाबूराम ने बताया कि होरीलाल का बड़ा बेटा नीरज व छोटा बेटा गंगरी केरला में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके घर पहुंचने के बाद होरीलाल का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें