अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक इकदिल समीर कुमार सिंह को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। मृतक के भाई रविंद ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह जांच-पड़ताल कर रहे थे। छानबीन के दौरान पुलिस का भतीजे पर गहराया। पुलिस ने उसे तलाश किया लेकिन वह घर से फरार हो गया।
प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह शुक्रवार का अपने हमराह फोर्स के साथ अपराधियों की तलाश में गश्त पर थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि भतीजा गिरेंद्र पुत्र रामदास कहीं भागने की फिराक में है। वह पक्का बाग तिराहें के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया।
पुलिस उसे लेकर थाने गई और उससे पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि छुन्ना के उसकी मां के साथ संबंध थे। उसने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। इस पर उसने उन्हें मारने की योजना बनाई। जब वह मजदूरी कर घर वापस आ रहे थे तभी रास्ते में वह उनसे मिला।
फिर खेत पर बहाने से ले गया और पहले उनके सिर पर कुल्हाड़ी से बार किया। कुल्हाड़ी सिर में लगने से वह गिर पड़ा। उसने उनकी गर्दन काट कर हत्या कर दी। वह मृतक का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। उसकी निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक के मोबाइल को बरामद कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया देवर-भाभी के संबंध के चलते हो रही बदनामी से भतीजा नाराज था। इस कारण से उसने छुन्ना को मारने की योजना बनाई और कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।