फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी घर में ताला लगा परिवार संग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के ददारपुर कटहा गांव में खेत पर मचान में लेटकर धान फसल की रखवाली कर रहे किसान की भाला-फावड़ा से हत्या के बाद पुत्र द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के 24 घंटे बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उधर, मल्लापुर गांव निवासी हत्यारोपी घर में ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिशें मार रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात क्षेत्र के ददारपुर कटहा गांव निवासी किसान राम प्रसाद (60) की हत्या भाले और फावड़े से कर दी गई थी। हत्या की रिपोर्ट मृतक राम प्रसाद के पुत्र विक्रम ने पड़ोसी गांव मल्लापुर निवासी महेंद्र कटियार पर भूमि विवाद में हत्या की रिपोर्ट पुलिस में पंजीकृत कराई थी। विक्रम ने आरोप था कि महेंद्र से पिता रामप्रसाद का भूमि विवाद था। इसी खुन्नस में महेंद्र अक्सर उसके पिता को देख लेने की धमकी दिया करता था। किसान की हत्या के बाद से मल्लापुर गांव निवासी हत्यारोपी घर में ताला लगाकर परिवार सहित गायब हो गया है। इंसपेक्टर पीएन बाजपेई ने कहा कि हत्यारोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं, जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें