फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पति की हत्या में फरार हत्यारोप गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप:
विज्ञापन

फोटो संख्या 44 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद

पति के सीने पर बैठकर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। प्रेमिका के पति की हत्या में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी महिला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। पति के सीने पर बैठकर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर लोहे की रोड से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद आलू के खाली बोरों में आग लगाकर स्कूल परिसर में शव को जला दिया था।
शनिवार दिन में बसरेहर क्षेत्र के रमपुरा लौहरई के प्राथमिक स्कूल में चरण सिंह (52) का अधजला शव स्कूल में छात्रों को पड़ा दिखाई दिया था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। चरण की बड़ी पुत्री खुशबू की तहरीर पर पत्नी गीता को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस ने जबर सिंह निवासी गांव रमपुरा लौहरई को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लोहे की रोड भी बरामद कर ली गई। पुलिस पूछताछ में जबर सिंह ने बताया कि वह पानीपत में हलवाई का काम करता था।
दो साल पहले गीता को अपने साथ ले गया था। गीता का कोर्ट में तारीख पर आती थी तब चरण सिंह उसे अपने साथ ले जाता था। इसी कारण गीता ने चरण सिंह को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। शुक्रवार रात 11 बजे चरण सिंह को गीता स्कूल में लेकर पहुंची थी। जबर सिंह ने चरण सिंह के सिर में लोहे की रोड मार दी थी। जिससे जबर सिंह जमीन पर गिर पड़ा, जब जबर सिंह चिल्लाया तब चरण सिंह ने उसका मुंह पकड़ लिया।
विज्ञापन

चरण सिंह ने जबर सिंह के हाथ की उंगली और अंगूठा मुंह से काट लिया। जिसके बाद गीता चरण सिंह के सीने पर बैठ गई और बोरे से मुंह दबाकर उसकी जान ले ली। उसके बाद आलू के खाली बोरे चरण सिंह के ऊपर रखकर जलाकर दोनों वहां से भाग गए थे। एसएसपी ने बताया कि जबर सिंह को गिरफ्तार करके कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें