फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दृष्टिबाधितों के नाम दुकान आवंटित करेगा नगर निगम

विज्ञापन
नेहरू नगर ​स्थित अंध विद्यालय में राष्ट्रीय दृ​ष्टिहीन संघ द्वारा स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्क - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने शनिवार को नेहरूनगर स्थित कानपुर अंध विद्यालय के अस्मि सभागार में 53वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई जिसका उद्घाटन महापौर प्रमिला पांडेय ने किया। उन्होंने दृष्टि बाधितों के लिए रोजगार योजना की घोषणा करते हुए कहा कि नगर निगम चिह्नित स्थलों पर दिव्यांगों के लिए दुकानें आवंटित करेगा जिससे ऐसे लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया कि विशेष विद्यालयों को शिक्षा विभाग को स्थानांतरित किया जाए और पठन-पाठन सामग्री ब्रेल सामग्री भी सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाए। पहले सत्र की शुरुआत अंध विद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद छात्रों के हितों पर चर्चा की गई। दूसरे सत्र में दृष्टिबाधित कर्मचारियों की तैनाती, स्थानांतरण और पदोन्नति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 और उच्चतम न्यायालय के निर्णयों के अनुसार आरक्षण, नीति और अधिकारों के पालन की मांग रखी गई।
इस माैके पर सांस्कृतिक संध्या में छात्र रवी, निलेश और शिप्रा ने गीत और गजल प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। सांसद देवेंद्र सिंह भोले व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में 27 किलोवाट सोलर सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया। संघ के राष्ट्रीय महासचिव एसके रूंगटा ने बताया कि देशभर से लगभग 400 प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विधायक नीलिमा कटियार ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें