बजट में 120 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया
आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष के पुनरीक्षित बजट में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली सड़कों के निर्माण के लिए 37 करोड़ रुपये का प्रावधान है। वहीं, नगर निगम निधि समेत अन्य निधियों से सड़कों के निर्माण के लिए बजट में 120 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
15 लाख की जगह अब दो करोड़ से होगी धार्मिक स्थलों की मरम्मत
धार्मिक स्थलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, कला एवं संस्कृति मद को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये किया गया है। यानी इस मद में धनराशि करीब 14 गुना बढ़ा दी गई है। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 का 2341.38 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट भी स्वीकृत किया गया है। साथ ही इसके अलावा जलकल विभाग का भी करीब 432 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन नियमावली पर अफसर नहीं दे पाए जवाब
बैठक में महापौर ने विज्ञापन नियमावली के संबंध में अफसरों से सवाल किया तो वे जवाब नहीं दे पाए। इस पर महापौर ने नाराजगी जाहिर की। बैठक के बाद महापौर ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने विज्ञापन से संबंधित रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी है। साथ ही चौराहों से 50 मीटर के दायरे में लगे सभी अवैध विज्ञापन पटों को हटाने के निर्देश दिए हैं।
इन स्थानों और पार्कों का बदला गया नाम
- संतनगर चौराहा गुमटी नंबर-पांच का नया नाम संत ज्ञानी मस्कीन सिंह चौहान के नाम पर।
- दर्शनपुरवा स्थित सड़क व पार्क का नया नाम राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला की माता दिवंगत शांति शुक्ला के नाम पर।
- किदवईनगर के-ब्लॉक में दुर्गा मंदिर के पास स्थित पार्क का नया नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी पार्क।
- गोविंदनगर आठ-ब्लॉक स्थित पार्क का नया नाम रामदेवी आर्य पार्क।
- नेहरूनगर बरातशाला का नया नाम अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद बरातशाला।
- वार्ड 64 मार्ग का नया नाम दिवंगत अवधेश पांडेय (पूर्व पार्षद) मार्ग।
- वार्ड 30 के अंतर्गत पार्षद पवन पांडेय के घर के सामने पार्क का नाम श्री परशुराम वाटिका पार्क।
- पुराने सीसामऊ में मुख्य मार्ग का नया नाम स्वर्गीय काली शंकर मिश्रा मार्ग।
ये प्रस्ताव भी स्वीकृत हुए
- भुगतान संबंधी समस्त पत्रावलियों पर विभागीय सील लगेगी।
- पार्षदों के घर के बाहर नाम, पता, मोबाइल नंबर के स्टील पोल लगेंगे।
- वार्ड 35 (कल्याणपुर उत्तरी) अंतर्गत पुरानी व जर्जर बरातशाला का जीर्णोद्धार होगा।