कानपुर से मुंबई के बीच शुरू हुई फ्लाइट का शेड्यूल 15 सितंबर यानी मंगलवार से बदल जाएगा। फ्लाइट के आने जाने के दिनों और समय में भी परिवर्तन किया गया है। कानपुर से मुंबई के बीच चलने वाली फ्लाइट वर्तमान में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को है।
अब 15 सितंबर से मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। फ्लाइट के आने जाने के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अभी तक यह फ्लाइट मुंबई से दोपहर एक बजे उड़कर दोपहर 3.30 बजे कानपुर पहुंचती है।
इसके बाद कानपुर से शाम 4:20 बजे उड़कर शाम 6:50 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचती है। पर अब 15 सितंबर से यह फ्लाइट मुंबई से सुबह 11:10 बजे उड़ेगी और दोपहर 2 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर से दोपहर 3.30 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:50 बजे मुंबई पहुंचेगी।