फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम बाेले, मेरे लिए शिवपाल का भारी मताें से जीतना जरूरी

Sun, 12 Feb 2017 11:44 AM IST
चंद्रभान यादव, अमर उजाला ताखा(इटावा)
विज्ञापन
जसवंतनगर में रैली काे संबाेधित करते मुलायम सिंह यादव व मंच पर उपस्थित शिवपाल सिंह यादव - फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव शनिवार को अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के लिए वाेट मांगने जनता के बीच इटावा पहुंचे। यहां जसवंत नगर के ताखा से चुनाव प्रचार अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनके और शिवपाल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इलाके से अपना गहरा रिश्ता बताते हुए मुलायम बाेले, मेरे लिए शिवपाल का भारी मतों से जरूर जीताना। यही नहीं उन्हाेंने अन्य सपा उम्मीदवारों को भी जीताने की अपील की। कहा कि दोबारा समाजवादी सरकार बनेगी। 
विज्ञापन


ताखा के एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में आयोजित जनसभा में मंच पर पहुंचते ही सपा संरक्षक के चेहरे पर मुस्कुराहट दिखी। उन्होंने मंचासीन नेताओं से मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। इस दौरान कुछ लोग चरण स्पर्श के लिए झुके तो उन्होंने गले लगाने की कोशिश की। इतना ही नहीं सपा संरक्षक ने मंच से लेकर सामने मैदान में बैठे लोगों को खुद से जोड़ने की भरसक कोशिश की।

पिछले लोकसभा चुनाव में लिखा हुआ भाषण पढ़ने वाले मुलायम सिंह यादव इस बार पूरे रौ में नजर आए। सरकार की ओर से पढ़ाई और दवाई की व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि इलाज के लिए कोई मरने नहीं पाएगा। उन्होंने यूपी की इलाज व्यवस्था की अमेरिका से तुलना करते हुए खुद को पूरी तरह से फिटफाट बताया। कहा कि कुछ लोग उन्हें बुजूर्ग और बीमार बताते रहते हैं, लेकिन अमेरिका के डाक्टर ने उनकी जांच करने के बात फीट होने का प्रमाण दे दिया है। इसका उन्होंने प्रमाण भी दिया। मंच पर चढ़ते समय कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने हाथ झटक दिया था और खुद ही मंच पर चढ़ गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नहीं लिया अखिलेश का नाम

मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव

करीब 38 मिनट के भाषण में मुलायम सिंह ने पांच बार शिवपाल और सपा उम्मीदवारों को जीताने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लेने से परहेज किया। हमेशा विपक्ष पर हमलावर रहने वाले मुलायम सिंह यादव के भाषण में इस बार सपा से गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस और विपक्षी भाजपा व बसपा भी शामिल नहीं रही। विपक्षी पार्टियों की चर्चा किए बगैर उन्होंने अपने कार्यकाल और वर्तमान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 

व्यवस्था परिवर्तन की दुहाई 
नारेबाजी कर रहे युवाओं को पुचकारा। कहा कि लाल टोपी परिवर्तन का प्रतीक है। युवाओं के दम पर ही व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ी जा सकती है। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को जोर शोर से उठाया। कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थापना के वक्त ही युवाओं को रोजगार  अथवा बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी। उस वक्त विपक्षी पार्टियां मजाक उड़ाती थी, लेकिन समाजवादी सरकार ने यह सपना साकार कर दिखाया है।  

परिवार के ज्यादातर सदस्य भी रहे दूर 
जनसभा स्थल पर सिर्फ मुलायम सिंह यादव और शिवपाल के नारे लगे। मंच पर भी वही लोग नजर आए, जो खुले तौर पर शिवपाल समर्थक माने जाते हैं। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस मंच से परहेज किया। मुलायम सिंह यादव के भाई रामपाल यादव दूसरी कतार में दिखे तो शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव व्यवस्था संभालते नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें