कानपुर में सिग्नल प्रणाली को मजबूत करने के लिए टूंडला में हो रहे कामों की वजह से निरस्त चल रहीं 42 ट्रेनों के अलावा 17 ट्रेनें 20 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी। दिल्ली-हावड़ा रूट की इन ट्रेनों के दिवाली के पहले निरस्त होने से यात्री परेशान होंगे।
27 अक्टूबर को दिवाली के तीन-चार दिन पहले सीटें न होने से यात्रियों ने 20 अक्तूबर को सीटें रिजर्व करा ली थीं। अब इन्हें वैकल्पिक वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।