फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: कुछ इस अंदाज में दिखा मुलायम परिवार, डिंपल-अपर्णा का अंदाज सबको खूब भाया

Wed, 24 Apr 2019 02:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी साधना और बहू अपर्णा के साथ जाते मुलायम सिंह यादव
लोकसभा चुनाव 2019 में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान हुआ। तीसरे चरण के मतदान में सभी निगाहें यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने पर पूरे दिन टिकी रहीं। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर वोट देने के लिए लंबी कतारे लग गईं थीं।

 
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट डालने के बाद अखिलेश यादव
इसी बीच समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलामय सिंह यादव अपने पूरे परिवार के साथ इटावा में वोट डालने के लिए जेट से पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पत्नी साधना यादव और छाेटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भी नजर आईं। इन सब के बीच सभी की नजरें मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यादव और छोटी बहू अपर्णा यादव पर टिकी रहीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
मां साधना यादव के साथ अपर्णा यादव
डिंपल यादव पति अखिलेश यादव के साथ पहले ही वोट डालकर औरैया में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए निकल गईं। इन सब के बीच प्रतीक यादव कहीं नहीं नजर आए। सुबह सबसे पहले वोट डालने के लिए मुलायम के भाई राजपाल सिंह पहुंचे।

 

4 of 5
पत्नी साधना के साथ वोट डालने जाते मुलायम सिंह यादव
यहां उन्होंने कहा कि परिवार एक है, चुनाव बाद सब ठीक हो जाएगा। साथ ही कहा कि मैं भी प्रयास कर रहा हूं। नेताजी लाखों लाख वोट से जीतेंगे। राजपाल सिंह यादव का बेटा अंशुल इटावा से जिला पंचायत अध्यक्ष है। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सैफई के प्रतिष्ठित मुलायम परिवार के कई सदस्यों ने पूरे परिवार के साथ पहुंच कर मतदान किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपर्णा यादव
अखिलेश और डिंपल यादव ने भी मतदान किया। अभिनव विद्यालय में बने केंद्र पर मुलायम परिवार के प्रोफेसर रामगोपाल यादव अपने बेटे सांसद अक्षय यादव, बहु डॉ. ऋचा यादव के साथ मतदान के लिए पहुंचे। इसके बाद मुलायम के भाई अभय राम यादव अपने परिवारी जनों के साथ वोट डालने पहुंचे उन्होंने कहा कि इस बार सपा की जीत निश्चित है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें