मुलायम और श्याम मिश्रा के दल अलग-अलग रहे लेकिन संबंधों की मिठास कभी कम नहीं हुई। वहीं सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और किसान नेता केके शुक्ला का कहना है कि वह मुलायम सिंह यादव से वर्ष 1971 से जुड़े रहे हैं। वह चौधरी चरण सिंह का बहुत सम्मान करते थे।
जमीनीं समस्याएं उन्हें पता थीं और इन्हें लेकर हमेशा चिंतन करते। धरती पुत्र का जो नारा उन्हें दिया गया था, उसके मुताबिक उनके अंदर भरपूर गुण थे। छोटे बच्चे को वह नाम से बुलाते और भावनात्मक रूप से खुद से जोड़ लेते। इसके साथ ही हर किसी की पीड़ा में खड़े होते।