कई बार औरैया के नगर पालिका इंटर कालेज में आकर लोकदल कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित किया था। नेताजी की ओर से एमएलसी के लिए जो सूची जारी की गई थी। उस आखिरी सूची में कमलेश पाठक को नेताजी के हस्ताक्षर से ही एमएलसी बनाया गया था।
नेताजी ने मुख्यमंत्री रहते हुए कई विद्यालयों को अपने विशेष कोटे से मान्यता दी थी। औरैया में उस समय शहर में सुभाष चौक के पास गोपाल गोशाला के नाम से विद्यालय संचालित होता था। उसमें तत्कालीन प्रबंधक डॉ. बेनीमाधव हुआ करते थे।
मुलायम सिंह की डॉ. बेनी माधव से अच्छी मित्रता थी। उनके कहने पर मुख्यमंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने श्री गोपाल इंटर कालेज के नाम से इंटर तक की सीधी मान्यता दी थी। मुख्यमंत्री कोष से भी कई बार आर्थिक सहायता दी थी। बमुरीपुर में स्थित गोपाल कृष्ण इंटर कालेज को भी मान्यता दी थी।
रक्षा मंत्री रहते हुए दिया दूरदर्शन रिले केंद्र
वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर शर्मा बताते हैं कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री रहते हुए औरैया में दूरदर्शन रिले केंद्र की स्थापना कराई थी। दस्यु प्रभावित क्षेत्र होने के कारण मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान नेताजी ने देवकली रिपोर्टिंग चौकी स्थापित कराई थी। पर्यटक होटल की भी नेताजी ने ही स्थापना कराई थी। देवकली मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था।