फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Death: पिता की अस्थियां लेकर अखिलेश परिवार संग हरिद्वार रवाना, गंगा में करेंगे विसर्जित

Mon, 17 Oct 2022 11:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

हरिद्वार के गंगा घाट पर विधि-विधान और पूजन के बाद नेताजी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिता की अस्थियां लेकर परिजनों संग हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
पिता की अस्थियां लेकर जाते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार सुबह पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर परिजनों संग सैफई से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान से वह देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हरिद्वार के गंगा घाट जाएंगे। जहां विधि-विधान और पूजन के बाद नेताजी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेंगे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव के आवास पर सोमवार सुबह चाचा शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, तेज प्रताप यादव पहुंच गए। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य एक साथ सैफई हवाई पट्टी गए। इन सबके देर शाम सैफई लौटने की संभावना है।

बताते चलें कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें