सैफई। नेता जी को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को भी कई दिग्गज पहुंचे। कवि कुमार विश्वास ने कहा कि वह सच्चे कर्मयोगी थे। समाज के आखिरी तबके को बराबरी पर लाने के लिए उन्हाेंने पूरे जीवन प्रयास किया गया।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे फिल्म कलाकार राजपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव को गरीबों, किसानों और दलितों का मसीहा बताया। कहा कि सभी को नेता जी की विचारधारा के साथ चलने की जरूरत है। उनकी नीतियां आने वाले समय में प्रभावी होंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी उन्हें नमन किया। मन्नू कोरी राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार वहीं सैफई पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय ने अखिलेश यादव को ढांढस बांधा। फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का कार्यक्रम भी सैफई आने का था, लेकिन ये रद्द हो गया।
विजय ने दंडवत होकर किया नमन
सैफई। जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर निवासी विजय भाई रविवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को नमन करने पहुंचा। वह सैफई से मुलायम सिंह के समाधि स्थल दंडवत करते हुए पहुंचा। (संवाद)