फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के एक इशारे पर चुप बैठे ‘मुलायम के लोग’, चुनाव से पहले तक सेट था इनका भौकाल

Sun, 26 Feb 2017 11:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- दफ्तर बंद, कार्यालय के बाहर लगी तख्ती उखाड़ी गई
विज्ञापन
मुलायम सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा में हुए पारिवारिक विवाद के बाद शिवपाल और सपा मार्गदर्शक के समर्थकों द्वारा इटावा के चौगुर्जी मोहल्ले में खोला गया 'मुलायम के लोग' कार्यालय खूब चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही जिले में मतदान का चरण पूरा हुआ उसके चंद दिन बाद ही कार्यालय बंद हो गया। मुख्यमंत्री के गृह जिले में इस कार्यालय को खोलकर पार्टी के ही नाराज पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खासी सुर्खियां बटोरी थीं। अब न सिर्फ यहां सन्नाटा पसरा है बल्कि मुलायम के लोग नाम की तख्ती को भी उखाड़ दिया गया।
 

अखिलेश ने कार्यालय के औचित्य पर उठाया सवाल

मुलायम सिंह के समर्थकों द्वारा खोला गया कार्यालय
मुलायम के लोग कार्यालय की चर्चा लखनऊ तक रही। गत 16 फरवरी को यहां चुनावी सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस कार्यालय के औचित्य पर सवाल उठाए थे। माना जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए आनन फानन में इस कार्यालय को खोला गया। जहां मुलायम सिंह यादव से जुड़े लोग एक जगह एकत्रित हो सकें। चुनाव होने के बाद इसे बंद कर दिया गया। जितनी चर्चा मुलायम के लोग कार्यालय खोलने के बाद इटावा में नहीं हुई उससे कहीं ज्यादा चर्चा अब इस कार्यालय के बंद होने के बाद शुरू हो चुकी है।

गत 29 जनवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव अपने चौगुर्जी स्थित आवास से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर बने मुलायम के लोग कार्यालय पर समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया था। हालांकि मुलायम के लोग ग्रुप से जुड़े लोगों का मानना है कि इस कार्यालय का मकसद समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के प्रति सम्मान व्यक्त करना था।
विज्ञापन

अब शिवपाल की कोठी में खोलेंगे नया कार्यालय

डेमो
जिसे बखूबी निभाया गया। गौरतलब है कि इस कार्यालय में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व महासचिव अजय भदौरिया आदि कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे थे। चुनाव होने तक सभी की सक्रियता भी रही। चुनाव के बाद इस ग्रुप का विरोध भी नजर नहीं आ रहा। करीब एक सप्ताह से इस कार्यालय की गतिविधियां नजर नहीं आ रही। गत 17 फरवरी की शाम को यहां पर लगा बोर्ड भी हटा दिया गया। पहले लोगों की जो भीड़ दिखती थी, वह भी नदारद हो चुकी है।

सपा के पूर्व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता का कहना है कि अस्थाई तौर पर एक घर में कार्यालय को खोला गया था। मंत्री जी (शिवपाल सिंह यादव) की कोठी में नई व्यवस्था के तहत कार्यालय खोला जाएगा। फिलहाल पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव के आवास के निकट अस्थायी तौर पर कार्यालय की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें