फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी तोड़ने की तैयारी में मुलायम-शिवपाल!, यूं चल रही तैयारी

Fri, 07 Jul 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुलायम सिंह और शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
समाजवादी परिवार में चल रहे विवाद का असर राष्ट्रपति चुनाव पर भी दिख सकता है। सपा के वरिष्ठ नेता व जसवंतनगर सीट से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


 

घेराबंदी तोड़ने की तैयारी में शिवपाल

शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
कहा जा रहा है कि शिवपाल के साथ कई विधायक दलीय घेराबंदी तोड़कर कोविंद के साथ खड़े होने के तैयार है। शिवपाल खुद कोविंद के लिए वोट मांगेंगे।

 

अखिलेश हुए मीरा संग

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
दरअसल, समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस समर्थित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार के साथ खड़े है। इसलिए अखिलेश के पिता और एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव व विधायक शिवपाल यादव एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन में हैं। 

 

CM योगी से शिवपाल की मुलाकात

योगी आदित्यनाथ और शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
याद हो बीते दिनों यह खबर भी उड़ी थी कि शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे थे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस मुलाकात की पुष्टि नहीं की थी।

 
विज्ञापन

मुलायम भी कर चुके हैं कोविंद की तारीफ

मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
इससे पहले मुलायम ने राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित होते ही रामनाथ कोविंद की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि कोविंद से उनके पुराने रिश्ते हैं। मुलायम ने यह भी कहा था कि कोविंद भले व्यक्ति हैं और बीजेपी ने बढ़िया प्रत्याशी उतारा है। पीएम मोदी के लखनऊ आने पर वह सीएम योगी के डिनर में भी शामिल हुए थे। हालांकि, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इससे इतर दिल्ली जाकर मीरा कुमार का समर्थन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें